
‘अंजू पाकिस्तान में खुश है, तो सीमा क्यों नहीं, इसलिए दे रहे फिल्म में काम...,' बोले अमित जानी
AajTak
जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के अमित जानी ने ग्रेटर नोएडा पहुंच सीमा हैदर से मुलाकात की थी. टीम ने सीमा का ऑडिशन भी लिया था. इसके बाद कहा गया कि सीमा फिल्म ‘A Tailor Murder Story’ में RAW एजेंट का किरदार निभाती दिखेगी. जानी फायरफॉक्स के मालिक अमित जानी ने बातचीत में बताया कि वे क्यों सीमा को काम देने जा रहे हैं.
राजस्थान में उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड पर ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ (A tailor Murder story) फिल्म बन रही है. ये फिल्म कहानी से इतर एक और वजह से इन दिनों चर्चा में है. पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को भी इस फिल्म में रोल ऑफर हुआ है. बता दें कि सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के पास अवैध रूप से चार बच्चों को लेकर भारत आ गई थी.
‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ फिल्म के निर्माता का कहना है कि जब भारत से गई अंजू पाकिस्तान में खुश है तो सीमा यहां क्यों नहीं खुश रह सकती. इसलिए उसे काम दे रहे हैं. सीमा को अंडरकवर एजेंट का रोल ऑफर किया गया है.
बीते साल 28 जून 2022 को राजस्थान के उदयपुर (Udaipur News) में टेलर कन्हैलायाल साहू की रियाज अत्तारी और मोहम्मद गौस ने बेरहमी से हत्या कर दी थी. उदयपुर के इस बर्बर हत्याकांड (Murder case) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. अब इस वारदात को 1 साल से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन यह मामला एक बार सुर्खियों में है.
यह भी पढ़ेंः लाइट, कैमरा, एक्शन... RAW एजेंट बनेंगीं सीमा हैदर! घर पर हुआ ऑडिशन
इस घटना पर फिल्म ‘ए टेलर मर्डर स्टोरी’ बन रही है, जिसे फायर फॉक्स प्रोडक्शन के अमित जानी तैयार कर रहे हैं. अजमेर फाइल्स (Ajmer Files) हो या ए टेलर मर्डर स्टोरी, विधानसभा चुनाव के दौरान ही फिल्म लॉन्चिंग को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं, साथ ही इस मूवी के फिल्मांकन को लेकर भी है सवाल हैं.
राजस्थान तक से खास बातचीत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने कहा कि यह मूवी नवंबर में आ जाएगी. इससे पहले अक्टूबर में इसका ट्रेलर आ रहा है. इस निर्मम हत्याकांड के बारे में पूरे देश को पता चलना चाहिए कि कैसे हमारा सिस्टम आंख मूंद लेता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









