
अंजू का नाम सुनते ही उखड़ गया पहला पति अरविंद, पत्नी के भारत लौटने पर कही ये बात
AajTak
Anju Returned India: करीब 6 महीने बाद अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है. ऐसे में उसके पहले पति अरविंद से अंजू को लेकर सवाल किया गया. लेकिन सवाल सुनने के बाद अरविंद की आवाज में अंजू के प्रति नाराजगी साफ झलक रही थी.
नसरुल्लाह के प्यार में पाकिस्तान गई अंजू 6 महीने बाद भारत वापस लौट आई है. पाकिस्तान में उसने अपने प्रेमी नसरुल्ला से निकाह कर लिया था. धर्म बदलकर अंजू से फातिमा बन गई थी. ऐसे में अब जब उसकी वतन वापसी हुई है तो इस बारे में उसके पहले पति अरविंद कुमार से बात करने की कोशिश की गई. लेकिन अंजू का नाम सुनते ही अरविंद उखड़ गए. उन्होंने दो टूक कहा कि मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता. बकौल अरविंद- 'मुझे क्या मालूम वो भारत आई है या नहीं आई.'
बता दें कि अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी. वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने पहुंच गई है.
दरअसल, कोरोना काल में नसरुल्लाह और अंजू के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी. बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. पाकिस्तान जाने के बाद अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें अंजू बुर्का पहने नजर आ रही थी.
अंजू के पति अरविंद ने क्या बताया था?
अंजू के पाकिस्तान जाने को लेकर पति अरविंद ने बताया था कि वो 20 जुलाई को घर से जयपुर जाने के लिए कहकर निकली थी. जब नहीं लौटी तो उसे कई बार फोन लगाया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था. कुछ दिन बाद खुद अंजू ने वॉट्सऐप पर कॉल कर बताया कि वह पाकिस्तान में अपने एक दोस्त से मिलने आई है, दो-चार दिन में वापस आ जाएगी. लेकिन 5 महीने से ज्यादा बीत गए वो नहीं लौटी.
ये भी पढ़ें- 6 महीने बाद क्यों भारत वापस लौटी अंजू, पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने किया खुलासा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










