
'अंजाम भुगतना होगा...' रूस की धमकी के बाद फिनलैंड अपने बॉर्डर पर उठाने जा रहा बड़ा कदम
AajTak
यूक्रेन के बाद अब फिनलैंड को भी रूस के हमले का डर सताने लगा है. इस कारण अब फिनलैंड अपनी सीमा पर फेंसिंग करने जा रहा है. रूस और फिनलैंड के बीच 1300 किमी लंबी सीमा है.
यूक्रेन पर रूसी हमले के खौफ का असर अब यूरोप में दिखने लगा है. रूस से सटे फिनलैंड ने अब अपनी सीमा को और मजबूत करने का फैसला लिया है. फिनलैंड ऐसा रूस के संभावित हमले से बचने के लिए कर रहा है.
यूक्रेन जंग के बाद फिनलैंड NATO में शामिल होना चाहता है और रूस ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी है. रूस के साथ फिनलैंड की 1300 किमी लंबी सीमा लगती है. अपनी सीमा को मजबूत करने के लिए फिनलैंड यहां पर फेंसिंग करने जा रहा है. इसके लिए फिनलैंड ने सीमा से जुड़े अपने कानून में बदलाव भी किया है. इससे उसे सीमा पर बैरियर लगाने की छूट मिल गई है.
दरअसल, फिनलैंड अमेरिका और यूरोपीय देशों के सैन्य संगठन NATO में शामिल होना चाहता है. फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने पिछले महीने NATO में शामिल होने का ऐलान किया था. उसी समय रूस ने फिनलैंड को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. रूस के विदेश मंत्रालय ने उस समय कहा था कि अगर फिनलैंड NATO का सदस्य बनता है तो इससे रूस-फिनलैंड के रिश्तों के साथ-साथ उत्तरी यूरोप में स्थिरता और सुरक्षा को गंभीर नुकसान होगा.
ये भी पढ़ें-- पुतिन के 'Plan C' ने बदले युद्ध के समीकरण! पूर्वी यूक्रेन में रूस के हमले तेज, क्या करेंगे जेलेंस्की?
रूस की धमकी से डरा फिनलैंड!
NATO यानी नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन को 1949 में शुरू किया गया था. उस समय सोवियत संघ (अब रूस) की विस्तारवादी नीति को रोकने के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों ने इस सैन्य गठबंधन को बनाया था. इसका मकसद था कि अगर कोई बाहरी देश किसी NATO देश पर हमला करता है, तो बाकी सदस्य देश इसे अपने ऊपर हुआ हमला मानेंगे और उसकी रक्षा के लिए सभी मदद करेंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











