
अंग्रेज भी नहीं हटा पाए थे ये मंदिर, बदला था रेलवे लाइन का रास्ता; अब वहां बवाल की आशंका
AajTak
Raja Ki Mandi: राजा की मंडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बने मां चामुंडा देवी मंदिर को विस्थापित करने के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है. इसके विरोधस्वरूप लेकर मंदिर पर हिंदू संगठनों का जमावड़ा होने लगा है.
उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन (Raja ki mandi railway station) से सटे चामुंडा देवी मंदिर (chamunda devi mandir) को विस्थापित करने का नोटिस रेल प्रशासन ने जारी कर दिया है. मंदिर को विस्थापित करने के लिए 10 दिन का समय कमेटी को दिया गया है. मंदिर को विस्थापित करने की बात भक्तों और हिंदूवादी संगठनों को नागवार गुजरी है. सभी इसकी खिलाफत के लिए लामबंद हो गए हैं.
राजा मंडी रेलवे स्टेशन से सटा मां चामुंडा देवी मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है. इस मंदिर से जुड़ी कई किवदंतियां हैं. इन्हीं में एक किवदंती है कि यह मंदिर रेलवे लाइन बिछने से पहले का है. बरतानिया हुकूमत ने इस रेलवे लाइन को डाला था. उस दौरान भी मंदिर हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अंग्रेज अफसर मंदिर नहीं हटा पाए थे. लिहाजा मुंबई से दिल्ली जाने के लिए रेलवे लाइन को घुमाकर यहां से निकालना पड़ा था.
नोटिस चस्पा किया
अब एक बार फिर मां चामुंडा मंदिर को अतिक्रमण बताकर कमेटी के लिए रेल प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया है. विस्थापित करने के नोटिस की खबर जैसे ही भक्तों को लगी तो भक्तों की भीड़ मंदिर पर उमड़ पड़ी. भक्तों में काफी रोष देखने को मिला.
मां चामुंडा देवी मंदिर के महंत विश्वेश्वरा नंदगिरी महाराज ब्रह्मचारी ने बताया, साल 2011 में रेलवे ने चामुंडा माता मंदिर को अतिक्रमण बता कर हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया था, जिसका मंदिर कमेटी ने जवाब भी दिया था. तब रेलवे ने एक कमेटी गठित की थी, जिसमें एसडीएम सदर, एडीएम सिटी और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सहित कुल 7 लोग शामिल थे.
क्या साबित करना चाहता है रेलवे?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









