
अंकिता हत्याकांड में गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंचा मुख्य गवाह, 17 जुलाई को अगली सुनवाई
AajTak
Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार की अदालत में मुख्य गवाह को पेश होना था, लेकिन अंकिता का दोस्त बताया जा रहा पुष्पदीप गवाही देने के लिए कोर्ट नहीं पहुंचा. अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई को होनी है.
Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के कोटद्वार की एक अदालत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) में एक और गवाह के बयान दर्ज किए. कोटद्वार स्थित अपर जिला और न्यायधीश रीना नेगी की कोर्ट में दो गवाहों के बयान दर्ज होने थे. लेकिन अंकिता का दोस्त बताया जा रहा पुष्पदीप बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा.
अंकिता हत्याकांड मामले में कोटद्वार न्यायालय में केस के मुख्य गवाह पुष्पदीप की गवाही होनी थी, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा. वही अंकिता के माता-पिता भी कोर्ट में नहीं पहुंचे. अंकिता की मां ने कल एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत को केस से हटाने की मांग की और अधिवक्ता को नहीं हटाने पर आत्मदाह की धमकी भी दी. अंकिता की मां ने सोशल मीडिया पर गवाहों को भी कोर्ट में पेश होने से मना किया था. इस कारण केस का मुख्य गवाह पुष्पदीप कोर्ट नहीं पहुंचा.
जानकारी के मुताबिक, एसआईटी ने अभी तक कोर्ट में 14 गवाहों को पेश किया है, जबकि कुल 97 गवाह इस केस में एसआईटी ने बनाए हैं. अंकिता हत्याकांड में अगली सुनवाई 17 जुलाई को होनी है. वहीं आज एसआईटी में तकनीकी सहयोग के लिए नियुक्त किए गए टिहरी गढ़वाल के साइबर सेल में तैनात दरोगा ओमकांत भूषण की गवाही हुई.
'अंकिता के माता-पिता का राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा यूज'
अंकिता के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत ने कहा कि मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है. मुझे भी आशुतोष नेगी के द्वारा फेसबुक पर डाली गई पोस्ट से पता चला है. इस केस को कोर्ट ने बारीकी से देखा है. सबसे बड़ी बात यह है कि अंकिता हत्याकांड में पर्सनल सात अधिवक्ता और मौजूद हैं. अधिवक्ता ने कहा कि अंकिता के माता-पिता सीधे-साधे हैं. आशुतोष नेगी के द्वारा उनका राजनीतिक फायदे के लिए यूज किया जा रहा है. इससे ज्यादा कुछ नहीं है.
पोस्ट शेयर करने वाले ने कहा- मैं पुलकित से कैसे मिल सकता हूं

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








