
अंकिता मर्डर: 'हत्यारों को चौराहे पर लटका कर गोली मार देनी चाहिए', दुमका केस पर बोले सरयू राय
AajTak
Dumka case: झारखंड के दुमका की रहने वाली अंकिता सिंह की जलाकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि शाहरुख को अंकिता से एकतरफा प्यार था. अंकिता ने इनकार किया तो 23 अगस्त को शाहरुख ने खिड़की से लड़की पर पेट्रोल फेंका और आग लगा दी. इसके बाद अंकिता 5 दिन तक हिम्मत दिखाती रही, लेकिन वो आखिर में जिंदगी की जंग हार गई.
अंकिता हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि रंजन की बेंच ने झारखंड के गृह सचिव और डीजीपी को समन जारी कर केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा है कि अंकिता के हत्यारों को चौराहे पर लटका कर गोली मार देनी चाहिए.
दुमका में सीआईडी डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम अंकिता के घर जांच के लिए पहुंची. इसमें फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, फिंगर प्रिंट ब्यूरो और सीआईडी के अफसर शामिल हैं. टीम क्राइम से जुड़े सबूत इकट्ठे करने पहुंची है. उधर, झारखंड पुलिस एडीजी एमएल मीणा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में SIT गठित की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी निगरानी SP करेंगे. अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. अंकिता सिंह केस में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया. दो सदस्यीय टीम दुमका जाएगी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. साथ ही पीड़िता के घर का भी दौरा कर सकती है. उधर, नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने भी अंकिसा केस में संज्ञान लिया है. जल्द ही NCPCR टीम दुमका जाएगी.
क्या है मामला?
झारखंड के दुमका की रहने वाली अंकिता सिंह की जलाकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि शाहरुख को अंकिता से एकतरफा प्यार था. अंकिता ने इनकार किया तो 23 अगस्त की सुबह चार बजे शाहरुख अपने दोस्त के साथ पहुंचा. अंकिता सो रही थी. आरोप के मुताबिक, शाहरुख ने खिड़की से लड़की पर पेट्रोल फेंका और आग लगा दी. आग लगाकर आरोपी भाग गया. बेटी को पहले दुमका के अस्पताल में और उसके बाद रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. लड़की पांच दिनों तक हिम्मत दिखाती रही, मगर आखिर में वो जिंदगी की जंग हार गई.
इस वारदात के बाद पूरा देश सुलग उठा. झारखंड में अलग-अलग हिस्सों में विरोध की आवाजें गूंजी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), बजरंग दल, करणी सेना समेत कई संगठन सड़क पर उतर आएं और आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा दिलाने की मांग करने लगे. इस मामले में आरोपी शाहरुख पुलिस की गिरफ्त में है.
राज्यपाल ने 2 लाख आर्थिक मदद का ऐलान किया झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने अंकिता कुमारी की मौत को दुखद बताया. उन्होंने कहा, एक लड़की जिसने अभी पूरी दुनिया भी नहीं देखी थी, उसका इस प्रकार से अंत बहुत ही पीड़ादायक है. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही अंकिता सिंह के पिता से बात कर सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








