
अंकिता मर्डर केस: रिजॉर्ट में प्रेसिडेंशियल सुइट और वीआईपी का क्या है सीक्रेट... अब तक जांच में हुए ये खुलासे
AajTak
पुलकित आर्य अपने रिजॉर्ट में आने वाले मेहमानों को हर तरह से खुश करना चाहता था ताकि वे बार-बार उसके रिजॉर्ट पर आएं और दूसरे लोगों को भी भेजें. लेकिन जंगल के बीच रिजार्ट तक लोगों को वहां तक लाने के लिए कुछ तो खास करने की ज़रूरत थी.
अंकिता भंडारी मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस दौरान पता चला है कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अपने रिजॉर्ट में आने वाले मेहमानों को हर तरह से खुश करना चाहता था ताकि वे बार-बार उसके रिजॉर्ट पर आएं और दूसरे लोगों को भी भेजें. लेकिन जंगल के बीच रिजार्ट तक लोगों को लाने के लिए कुछ तो खास करने की ज़रूरत थी. बस इसी वजह के चलते पुलकित ने अपने रिजॉर्ट को अय्याशी का अड्डा बना डाला था. यहां तक उसने कुछ खास वीआईपी मेहमानों के लिए खास इंतजाम भी किए थे, जिनका खुलासा अब हो रहा है.
रिजॉर्ट की आड़ में गंदा खेल पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में एक गंदा खेल खेला जा रहा था, जो 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की मौत की वजह बन गया. अंकिता के दोस्त पुष्प के बयान और एसआईटी की जांच के दौरान पता चला है कि अंकिता को भी वहां गलत काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. इसी बात से अंकिता बेहद परेशान थी. उसने इस बात का जिक्र अपने दोस्त पुष्प के सामने भी किया था. असल में पुलकित आर्य पहले दिन से ही अंकिता पर बुरी नजर रखता था. यह बात अंकिता को भी महसूस होने लगी थी.
वीआईपी गेस्ट का जिक्र पुलकित आर्य का असली चेहरा सामने आने के बाद अंकिता ने 17 सितंबर को ही ये फैसला कर लिया था कि वो 18 सितंबर को रिजॉर्ट से काम छोड़ कर चली जाएगी. इसी दौरान पुलकित ने उसे बताया कि 19 सितंबर को उनके रिजॉर्ट में एक वीआईपी गेस्ट आने वाला है. वह नहीं चाहता था कि अंकिता उस दौरान रिजॉर्ट से बाहर से जाए. मगर अंकिता 18 सितंबर की रात को ही गायब हो गई थी. इस बात खुलासा अंकिता के दोस्त पुष्प ने पुलिस और आजतक की टीम के सामने भी किया है.
पिता के दबदबे का फायदा पुलकित के पिता विनोद आर्य उत्तराखंड के पुराने कद्दावर बीजेपी नेता हैं. एक वक्त वो उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. इलाके में उनका अच्छा खासा दबदबा है. बाप की ऊंची पहुंच का फायदा पुलकित ने उठाया. अपराधी किस्म का पुलकित ने बाप के रसूख से ऋषिकेश में जंगलों के अंदर करीब 4 साल पहले एक रिजॉर्ट बनाया. जंगलों की खामोशी और तन्हाइयों के शौकीन सैलानियों के लिए उसका रिजॉर्ट एक बेहद खूबसूरत जगह थी. लेकिन कोरोना महामारी की वजह से रिसॉर्ट के बिजनेस पर असर पड़ रहा था.
मेहमानों के कमरे में जाने का दबाव जंगल के बिल्कुल अंदर रिजॉर्ट होने की वजह से भी इसके बारे में सैलानियों को कम ही जानकारी थी. ऐसे में रिजार्ट चलाने के लिए पुलकित ने दुनिया के सबसे पुराने धंधे को बढ़ाने का फैसला किया. इत्तेफाक से महीना भर पहले ही अंकिता वहां बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी करने आई थी. पुलकित ने अंकिता को अपना रिजार्ट चलाने के लिए उसी धंधे में धकेलने के लिए मजबूर किया. वो उससे सैलानियों के कमरे में जाने को कहता था. वो उसे मेहमानों को स्पा देने की बात भी करता था.
रिजॉर्ट के नाम पर जिस्मफरोशी जो कुछ वहां हो रहा था, अंकिता उसके लिए तैयार नहीं थी. वो इस बारे में अपने मां-बाप को भी नहीं बता सकती थी. लेकिन उसने ये सारी बातें जम्मू में रहने वाले अपने दोस्त पुष्प को बताई थी. अंकिता ने जो चैट पुष्प के साथ की और जो जानकारी उससे शेयर की, वो अब सबूत के तौर पर पुलिस के पास है. यानी उत्तराखंड पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट और अंकिता के चैट से ये साफ है कि पुलकित रिजॉर्ट के नाम पर जिस्मफरोशी का अड्डा चला रहा था.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










