
अंकिता मर्डर केस के आरोपी पुलकित के पिता विनोद आर्य पहुंचे रिजॉर्ट, मीडिया को देख मुंह छिपाकर भागे
AajTak
अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता बीजेपी से बर्खास्त नेता विनोद आर्य आज अपनी कैंडी फैक्ट्री और रिजॉर्ट पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे. विनोद आर्य ने रिजॉर्ट में घंटों तक छानबीन की. जब खबर लगने के बाद मीडिया मौके पर पहुंची तो विनोद आर्य मुंह छिपाकर भाग निकले.
उत्तराखंड में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य संदिग्ध परिस्थितियों में अपने रिजॉर्ट और कैंडी फैक्ट्री पहुंचे. यह फैक्ट्री गंगा भोगपुर में स्थित है. बता दें कि विनोद आर्य पर कुकर्म का भी आरोप लगा है.
बताया जा रहा है कि विनोद आर्य एक महिला सहित तीन लोगों के साथ कैंडी फैक्ट्री पहुंचे थे, इस दौरान विनोद आर्य ने रिजॉर्ट में घंटों तक छानबीन की. इस बात का पता चलने पर मीडिया मौके पर पहुंची तो विनोद आर्य मुंह पर रुमाल लपेटकर मीडिया के सवालों से बचते हुए कार में बैठकर लौट गए. यह पूरा मामला फैक्ट्री पर तैनात पुलिस की मौजूदगी में हुआ है.
बता दें कि अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता डॉ. विनोद आर्य के ड्राइवर ने उन पर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. आरोप लगाने वाला 25 वर्षीय शख्स सहारनपुर के छुटमलपुर का रहने वाला है. उसका आरोप था कि नौकरी के 3 दिन के बाद डॉक्टर विनोद आर्य ने उसके साथ उल्टी सीधी हरकतें की थीं. युवक ने आरोप लगाया था कि विनोद आर्य ने उसे देर रात अपने घर बुलाया था और उसके साथ गलत हरकतें करने का प्रयास किया था.
हालांकि इस मामले में डॉ. विनोद आर्य ने बातचीत में कहा था कि यह आरोप झूठा है. विनोद ने कहा था कि ड्राइवर 21 नवंबर को पौड़ी जेल से लौटते समय नकदी और सिम लेकर फरार हो गया था. इस मामले की शिकायत ज्वालापुर पुलिस थाने में की थी. वहीं ड्राइवर के आरोपों के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस ने डॉ. विनोद आर्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था.
बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की गंगा भोगपुर स्थित कैंडी फैक्ट्री और वनंतरा रिजॉर्ट घटना के बाद से पुलिस की सुरक्षा में है. 24 घंटे पुलिस रिजॉर्ट और फैक्ट्री की निगरानी कर रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










