
STT क्या है? जिसे बजट में बढ़ाते ही क्रैश हो गया शेयर बाजार, सेंसेक्स 2300 अंक टूटा
AajTak
About STT: जब आप शेयर बाजार में शेयर, इक्विटी म्यूचुअल फंड या डेरिवेटिव (F&O) की खरीद-फरोख्त करते हैं, तो सरकार जो टैक्स लेती है उसे STT कहते हैं.
लोकसभा में बजट भाषण के दौरान जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि आईटी सेक्टर को मदद की जाएगी. इस घोषणा के बाद शेयर बाजार अचानक तेजी आ गई. लेकिन ये तेजी चंद मिनट भी नहीं टिक पाई, क्योंकि वित्त मंत्री ने शेयर बाजार में फ्यूचर्स और ऑप्शन में ट्रेड करने वालों को झटका दे दिया. इस ऐलान के साथ ही बाजार चंद सेकंड में ही बिखर गया.
बजट ने वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि ऑप्शन प्रीमियम पर (Securities Transaction Tax- STT) बढ़ाकर 0.15 फीसदी कर दिया गया है, जबकि फ्यूचर्स पर STT को बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया है. यानी इससे अब ट्रेड करना थोड़ा महंगा हो जाएगा.
हालांकि सरकार का तर्क हो सकता है कि रिटेल निवेशकों को फ्यूचर्स एंड ऑप्शन से बचाने के लिए ये कदम उठाया गया है. STT महंगा होने से लोग ऑप्शन में ट्रेड करने से बचेंगे, लेकिन इसी फैसले ने कैपिटल मार्केट के साथ-साथ शेयर बाजार को जोरदार तरीके से हिला दिया है.
STT बढ़ाने का ऐलान और बिखर गया बाजार
इस ऐलान के साथ ही शेयर बाजार क्रैश हो गया. देखते ही देखते सेंसेक्स (Sensex) 2300 अंक से ज्यादा गिर गया, निफ्टी में भी 500 अंकों तक गिरावट देखी गई. हालांकि निचले स्तर से थोड़े सुधार देखने को मिल रहे हैं. लेकिन तमाम जानकार कह रहे हैं कि STT बढ़ाने का ये सही वक्त नहीं था, क्योंकि बाजार पहले से ही दबाव में है.
क्या है STT?

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







