
AAP विधायक का सुन्दरकाण्ड पाठ, बोले- 'अयोध्या राम मंदिर के लिए दिया चंदा, और इकट्ठा करने को तैयार'
AajTak
दिल्ली के राजनीतिक दलों को हनुमान भाने लगे हैं. विधानसभा चुनाव 2020 में सबसे बड़ा हनुमान भक्त बनने की लड़ाई कोरोना की वजह से थम गई थी, लेकिन एक साल बाद फिर आप विधायक ने बजरंगबली की पूजा और सुंदरकांड पाठ की शुरुआत कर दी है.
आम आदमी पार्टी के ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने शाहपुर जाट गांव में सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में इलाके के बुजुर्ग भी पहुंचे थे. बता दें कि पिछले दिनों चांदनी चौक में रातों रात बन गए हनुमान मंदिर को लेकर अभी आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने मिला था. सौरभ भारद्वाज ने 'आजतक' से बातचीत में कहा कि पिछले साल ऐलान किया था कि हर महीने के पहले मंगलवार को भव्य सुंदरकांड का कार्यक्रम करेंगे और बजरंगबली की पूजा की जाएगी. हालांकि कोरोना की वजह से ये कार्यक्रम स्थगित हो गया था, लेकिन अब क्योंकि कोरोना से हालात सामान्य हो रहे हैं, इसलिए दोबारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









