
Zomato IPO का पहला दिन रिटेल निवेशक के नाम, जानें- कितना हुआ सब्सक्राइब
AajTak
रिटेल निवेशक का हिस्सा पहले दिन 2.69 गुना भर चुका है. बुधवार की सुबह 10 बजे Zomato का आईपीओ ओपन होते ही घंटेभर के अंदर ही रिटेल निवेशक का पोर्शन 100 फीसदी सब्सक्राइब हो गया था. जोमैटो के आईपीओ में रिटेल निवेशक के लिए 10% हिस्सा आरक्षित है.
जोमैटो के आईपीओ को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. पहले दिन यानी 14 जुलाई को जोमैटो का आईपीओ 1.05 गुना बुक हो चुका है. कंपनी के 71.92 करोड़ इक्विटी शेयरों के बदले 75.60 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगी चुकी है. रिटेल निवेशक का हिस्सा पहले दिन 2.69 गुना भर चुका है. बुधवार की सुबह 10 बजे Zomato का आईपीओ ओपन होते ही घंटेभर के अंदर ही रिटेल निवेशक का पोर्शन 100 फीसदी सब्सक्राइब हो गया था. जोमैटो के आईपीओ में रिटेल निवेशक के लिए 10% हिस्सा आरक्षित है. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशक का हिस्सा पहले दिन 13 फीसदी भरा है. जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशक का 98 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब हुआ है. कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा अभी 18 फीसदी भरा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












