
Zomato के शेयर में अचानक बड़ी गिरावट, Blinkit बिजनेस ने बिगाड़ा खेल!
AajTak
Zomato Q3 Result: चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जोमैटो का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 64% बढ़कर 5,405 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में जोमैटो ने 3,288 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया था.
सोमवार को अचानक फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. दरअसल, जोमैटो ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जो निवेशकों को पसंद नहीं आए. कंपनी का मुनाफा पिछली तिमाही के मुकाबले 57% से ज्यादा घटकर सिर्फ ₹59 करोड़ रह गया. इसका कारण कंपनी के बढ़ते खर्च बताए जा रहे हैं, जो आय के मुकाबले तेजी से बढ़े.
हालांकि जोमैटो का रेवेन्यू तीसरी तिमाही 64% बढ़ गया है. जोमैटो को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 57% की गिरावट आई है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 138 करोड़ रुपये का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ था.
Blinkit बिजनेस दबाव में
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जोमैटो का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 64% बढ़कर 5,405 करोड़ रुपये रहा. इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में जोमैटो ने 3,288 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया था.
अगर तिमाही दर तिमाही रिजल्ट देखें तो दूसरी तिमाही के मुकाबले तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 66.47% कम हुआ है. जुलाई-सितंबर 2024 में कंपनी को 176 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इस दौरान रेवेन्यू की बात करें तो इसमें 12.63% की तेजी रही. पिछली तिमाही में कंपनी ने 4799 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया था.
बता दें, जोमैटो के क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिंकिट को तीसरी तिमाही में 103 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है. हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में पिछले साल के मुकाबले 117% और जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 21% का इजाफा हुआ है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












