
Zerodha में गड़बड़ी से यूजर नाराज, कहा- झटके में मेरे 10 लाख स्वाहा, क्या करें?
AajTak
जब सोमवार को मार्केट ओपन हुआ तो जेरोधा में टेक्निकल दिक्कत आने से ऑर्डर प्लेस नहीं पा रहे थे. कई निवेशक या ट्रेडर अपने शेयर बेच नहीं पा रहे थे और ना ही खरीद पा रहे थे. ऐसे में लोगों ने टेक्निकल दिक्कत को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला और नुकसान की भरपाई की मांग उठाई.
सोमवार को ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा में तकनीकी गड़बड़ी साने आई थी, जिससे कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि वह जेरोधा को कोर्ट तक ले जाएगा. हालांकि थोड़े समय बाद ही Zerodha ने बताया कि उसने प्रोब्लम को ठीक कर दिया है. अब एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक्सप्लेन किया है कि उसे इस टेक्निकल ग्लिच के कारण 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया?
दरअसल, जब सोमवार को मार्केट ओपन हुआ तो जेरोधा में टेक्निकल दिक्कत आने से ऑर्डर प्लेस नहीं पा रहे थे. कई निवेशक या ट्रेडर अपने शेयर बेच नहीं पा रहे थे और ना ही खरीद पा रहे थे. ऐसे में लोगों ने टेक्निकल दिक्कत को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला और नुकसान की भरपाई की मांग उठाई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने दावा किया कि जेरोधा की एक गलती के कारण उसे 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
यूजर ने बताया कैसे जेरोधा के कारण हुआ नुकसान? '@overtrader_ind' नाम के एक्स हैंडल वाले यूजर ने कहा कि उनका नुकसान जेरोधा में वर्किंग समस्या या डेवलपर की बग के कारण हुआ, न कि किसी तकनीकी गड़बड़ी या नेटवर्क समस्या के कारण हुआ है. सोशल मीडिया पर उस यूजर ने लिखा, ''मैंने 10 लाख रुपये इस कारण गंवाए क्योंकि जेरोधा की ओर से डेवलपर की गलती थी, यह कोई टेक्निकल ग्लिच नहीं था.
उन्होंने कहा कि मैंने 9:19 से मार्केट ऑर्डर लेना शुरू किया. सभी ऑर्डर ओपन स्टेटस के साथ मेरी ऑर्डरबुक में चले गए. मैंने कम से कम 15-20 बार उन्हें कैंसिल करने की कोशिश की, लेकिन मैं उन्हें कैंसिल करने में असमर्थ रहा. इस दौरान मुझे नुकसान होता रहा.

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












