
Zelensky Dialed Trump: झगड़े के 3 हफ्ते बाद हुई ट्रंप-जेलेंस्की की फोन पर बात, वॉरफ्रंट-पुतिन और युद्धविराम जानिए क्या-क्या हुआ डिस्कस
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि इस बातचीत का मकसद यूक्रेन और रूस को उनके अनुरोधों और जरूरतों के मुताबिक एकजुट करना है. उन्होंने कहा कि युद्धविराम की कोशिश सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में हुई तीखी बहस के कुछ हफ्तों बाद एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है. जेलेंस्की और ट्रंप के बीच कल फोन पर लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई.
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि इस बातचीत का मकसद यूक्रेन और रूस को उनके अनुरोधों और जरूरतों के मुताबिक एकजुट करना है. उन्होंने कहा कि युद्धविराम की कोशिश सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बेहद सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई. मैंने 11 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेन और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत शुरू करने के लिए आभार जताता हूं. इस बैठक ने युद्ध को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण रूप से मदद की. हम इस बात पर सहमत हुए कि यूक्रेन और अमेरिका को युद्ध को वास्तविक रूप से समाप्त करने और स्थायी शांति प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखना चाहिए. हमारा विश्वास है कि अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी नेतृत्व में हम स्थायी शांति हासिल कर सकते हैं.
जेलेंस्की ने कहा कि इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन के साथ बातचीत का ब्योरा साझा किया और हमारे बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. युद्ध खत्म करने की दिशा में पहला कदम ऊर्जा और अन्य सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले बंद करना हो सकता है. मैंने इस कदम का समर्थन किया है और यूक्रेन ने पुष्टि की है कि हम इस पर अमल करेंगे. हमारी टीम ने भी जेद्दा में इस पर चर्चा की थी. अमेरिका की ओर से भी फ्रंटलाइन पर बिना किसी शर्थ के सीजफायर का प्रस्ताव रखा गया था और हमने इस प्रस्ताव को भी स्वीकार किया.
जेलेंस्की ने कहा कि मैंने ट्रंप से बातचीत के दौरान युद्धक्षेत्र की स्थिति और रूसी हमलों से पड़े प्रभाव की जानकारी भी उन्हें दी. हमने कुर्स्क की स्थिति पर भी बात की और युद्धबंदियों की रिहाई के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









