
Yuzvendra Chahal and Dhanashree: 'सच हो सकता है और नहीं भी', धनश्री से तलाक की खबरों पर युजवेंद्र चहल का रिएक्शन
AajTak
Yuzvendra Chahal and Dhanashree: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चहल और धनश्री के बीच तलाक होने वाला है. कुछ ने तो तलाक को कन्फर्म ही बता दिया है.
Yuzvendra Chahal and Dhanashree: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चहल और धनश्री के बीच तलाक होने वाला है. कुछ ने तो तलाक को कन्फर्म ही बता दिया है.
मगर इन सबके बीच हाल ही में खुद धनश्री ने इन सभी खबरों पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए जमकर फटकार भी लगाई. अब इस मामले में चहल का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह जो खबरें चल रही हैं वो सच हो भी सकती हैं और नहीं भी.
तलाक की खबरों पर चहल ने कही ये बात
चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'फैन्स के अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं, जिसके बगैर मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता. लेकिन यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. अभी मेरे देश, मेरी टीम और मेरे फैन्स के लिए अभी कई अविश्वसनीय ओवर करना बाकी हैं. जबकि मुझे एक खिलाड़ी होने, एक बेटा होने, एक भाई होने और एक दोस्त होने के लिए गर्व है.'
'हाल ही में चल रही खबरों को मैं समझता हूं, खासकर मेरे जीवन के बारे में जानने को लेकर. हालांकि मैंने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ दावे किए जा रहे हैं, जो सच हो सकते हैं और नहीं भी.'
क्या लिखा था धनश्री ने अपनी पोस्ट में?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












