
Yuraj Singh: युवराज सिंह के घर गूंजी किलकारी, हेजल ने बेटे को दिया जन्म
AajTak
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह पिता बने गए हैं. सोमवार को उनकी वाइफ हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है.
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह पिता बने गए हैं. सोमवार को उनकी वाइफ हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है. युवी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. ❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/IK6BnOgfBe
युवराज ने लिखा, 'अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है. हम भगवान को यह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देते हैं. हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें क्योंकि हम दुनिया में छोटे का स्वागत करते हैं. लव, हेजल एंड युवराज.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












