
YouTube सिलेब्रिटी ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर सूटकेस में डाला शव, किए टुकड़े, हुई गिरफ्तारी
AajTak
एक यूट्यूबर सिलेब्रिटी पर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करने का आरोप लगा है. उसने उसे बेरहमी से पहले मारा, फिर शव के टुकड़े किए और फिर उन्हें सूटकेस में छिपा दिया.
एक यूट्यूब सिलेब्रिटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करके उसके शव के टुकड़े कर दिए. फिर इन्हें सूटकेस में बंद कर दिया. मामला थाईलैंड का है. हत्या के इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जासूसों का मानना है कि डेनियल सांचो ब्रोंचलो ने अपने पूर्व प्रेमी एडविन एरिएटा आर्टेगा को मार डाला. फिर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. एक सूटकेस में छिपा दिया और समुद्र में फेंक दिया.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, डेनियल पर पुलिस ने पिछले हफ्ते थाईलैंड के कोह फांगनान द्वीप पर अपने प्लास्टिक सर्जन साथी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. अधिकारियों का दावा है कि आर्टेगा के शरीर के कुछ हिस्से, जिनमें उसके कूल्हे और जांघें भी शामिल हैं, वहां से गुजर रहे लोगों को 3 अगस्त को कूड़े के ढेर पर मिले थे.
हजारों की संख्या में हैं फॉलोअर्स
स्थानीय पुलिस के अनुसार, 29 साल के डेनियल के सोशल मीडिया पर 12,400 फॉलोअर्स हैं. वो 31 जुलाई से थाई रिजॉर्ट में था, लेकिन हाल ही में अपने कोलंबियाई प्रेमी के साथ उसका झगड़ा हुआ. ये दोनों एक साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थे. ऐसा माना जाता है कि यह कपल फुल मून पार्टी में शामिल होने के लिए द्वीप पर गया था. डेनियल ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने से पहले एडविन की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर उसने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें- घर में मिली 200 साल पुरानी गुफा, दोस्तों संग अंदर गई लड़की, जो दिखा उससे सब हुए हैरान
बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि जासूसों का दावा है कि डेनियल ने एडविन के शरीर को समुद्र में फेंक दिया था. ऐसा माना जा रहा है कि गोताखोरों ने जांच के बाद उसका सिर और हाथ बरामद किए. इससे पहले रविवार को डेनियल और पुलिस उस समुद्र तट पर गए थे, जहां शव बरामद किया गया था.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











