
धुरंधर 2 के बाद ट्रेंड में दूध-सोडा... सोशल मीडिया से सिनेमा हॉल तक छाया वायरल ड्रिंक
AajTak
धुरंधर के एक छोटे लेकिन यादगार सीन ने पारंपरिक 'दूध सोडा' को अचानक चर्चा में ला दिया. अब धुरंधर 2 की रिलीज के बाद यह ट्रेंड और बढ़ गया है, और सिनेमा हॉल में भी इसे पेश किया जा रहा है, जहां यह दर्शकों के लिए एक नया और अनोखा एक्सपीरियंस बन गया है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब-सा लेकिन दिलचस्प ड्रिंक चर्चा में है.वो है दूध-सोडा. धुरंधर फिल्म के एक सीन में इसका जिक्र हुआ था, लेकिन जैसे ही धुरंधर 2 रिलीज हुई, यह ड्रिंक एक बार फिर ट्रेंड में आ गया. इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग इस ड्रिंक को बनाते और ट्राई करते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, धुरंधर के पहले पार्ट में दूध-सोडा का जिक्र एक यादगार स्ट्रीट वेंडर सीन में आता है. फिल्म के मिड सेक्शन में कहानी पाकिस्तान के कराची शहर के ल्यारी इलाके में पहुंचती है, जहां मोहम्मद आलम नाम का किरदार एक छोटा-सा स्टॉल चलाता दिखता है. इसी सीन का डायलॉग और अंदाज लोगों को याद रह गया, जिसने इस ड्रिंक को चर्चा में ला दिया.
अब धुरंधर 2 के रिलीज होते ही इसका असर थिएटर तक भी पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बिहार के पूर्णिया के एक सिनेमा हॉल में 'दूध-सोडा' बेचा जा रहा है. खास बात यह है कि इसे 'आलम स्टाइल' में सर्व किया जा रहा है, जो फिल्म के किरदार से प्रेरित है.
थिएटर के अंदर लगाए गए इस स्टॉल और उसके अलग अंदाज के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. दर्शक इसे देखकर हैरान भी हैं और उत्सुक भी. ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब कोई फिल्म लोगों के खाने-पीने की पसंद पर भी असर डाल दे.
इस ट्रेंड को लेकर जो पोस्ट वायरल हुई, उसे विशेक चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. विशेक चौहान एक फिल्म एग्जिबिटर हैं और थिएटर बिजनेस से जुड़े प्रोफेशनल माने जाते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने दर्शकों को अलग अनुभव देने के लिए 'आलम दूध-सोडा' स्टॉल लगाया.
देखें पोस्ट

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











