
Tata मोटर्स ने दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी कार की कीमतें, इतनी होंगी महंगी
AajTak
कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.
टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी अपनी तमाम इंटरनल कंबशन इंजन व्हील्स की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ाने जा रही है. टाटा मोटर्स ने बताया कि कंपनी की पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में 1अप्रैल से 0.5 परसेंट की बढ़ोतरी होगी.
कंपनी ने लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट को इस बढ़ोतरी का कारण बताया है. ब्रांड ने साफ किया है कि ये बढ़ोतरी सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स पर की गई है. मतलब साफ है कि अगर आप टाटा की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे देने होंगे.
कार और वेरिएंट्स की कीमत के आधार पर ये बढ़ोतरी 2285 रुपये से लगभग 13 हजार रुपये तक हो सकती है. हालांकि, टाटा मोटर्स ने ये नहीं बताया कि किस मॉडल की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ाई गई हैं. यहां तक की कंपनी ने सभी मॉडल्स की नई कीमतों का भी ऐलान नहीं किया है.
टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार टियागो है, जो 4.57 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. वहीं टाटा सफारी कंपनी की सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत 13.29 लाख रुपये से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: 2.5 लाख कम कीमत, लॉन्च हुई नई Tata Harrier EV QWD, मिलते हैं तगड़े फीचर्स
सिर्फ टाटा ने ही अपनी कार्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है. इससे पहले मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्लू ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. ये दोनों ही कंपनियां 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी करेंगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











