
लंदन में ऑटो रिक्शा! वायरल वीडियो ने NRI के दिलों में जगा दी देश की याद
AajTak
लंदन में रह रहे एक भारतीय शख्स ने यह वीडियो शेयर किया, जिसमें एक हरे-पीले रंग का ऑटो रिक्शा सड़क पर चलता दिखाई देता है. आमतौर पर लंदन की सड़कों पर टैक्सी, बसें और कारें दिखती हैं, लेकिन इस देसी सवारी को देखकर लोग हैरान रह गए.
विदेश में रहते हुए कभी-कभी ऐसा कुछ दिख जाता है, जो अपने देश की याद दिला देता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन की सड़कों पर एक ऑटो रिक्शा चलता हुआ नजर आया. इस नजारे ने लोगों को भारत की याद दिला दी.
लंदन में रह रहे भारतीय जय ढोलकिया ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में एक सामान्य लंदन की सड़क दिखाई देती है, जहां दोनों तरफ गाड़ियां कतार में चल रही हैं, पेड़ लगे हैं और ट्रैफिक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है. सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन तभी बीच सड़क पर एक काला-पीला ऑटो रिक्शा नजर आता है.
यह ऑटो बाकी गाड़ियों के साथ सहज तरीके से चलता दिखता है, लेकिन उसके आसपास का माहौल उसे अलग बना देता है. यूके की सड़कों पर जहां आमतौर पर सिर्फ कारें ही दिखती हैं, वहां ऑटो रिक्शा अचानक नजर आना लोगों के लिए हैरानी भरा था. यही वजह है कि कई यूजर्स कमेंट में पूछने लगे-यहां ऑटो कैसे आ गया?
वीडियो पर लिखा टेक्स्ट इस पूरे एहसास को और मजबूत करता है कि जब सड़क पर ऑटो दिखे, तो लंदन भी दिल्ली जैसा लगने लगता है. कुछ सेकंड का यह दृश्य लोगों को भारत की सड़कों, खासकर दिल्ली और मुंबई की याद दिला गया.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो देखकर लोगों ने क्या कहा

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











