
जाह्नवी कपूर की तरह करना चाहते हैं तिरुमाला बालाजी के दर्शन? जानें मंदिर पहुंचने का सबसे आसान तरीका
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की हालिया आध्यात्मिक यात्रा के बाद तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर चर्चा में है. अगर आप भी भगवान बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस गाइड में यात्रा के साधनों, VIP दर्शन की प्रक्रिया, ऑनलाइन बुकिंग और मंदिर के जरूरी ड्रेस कोड के बारे में यह जानकारी आपके काम आ सकती है.
Tirumala Venkateswara Temple Travel Guide: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने बर्थेडे पर आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंची थी. स्टारकिड ने नंगे पैर हजारों सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए.उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई थी और इसके साथ ही साउथ इंडिया में सिर्फ तिरुपति मंदिर के बारे में जानने वाले लोगों को भगवान वेंकटेश्वर के खास तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के बारे में पता चला. वैसे तो यह मंदिर केवल दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है. अगर आप भी यहां दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो जानिए तिरुपति होते हुए इस पवित्र धाम तक आसानी से कैसे पहुंचा जा सकता है.
आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया के सबसे मशहूर और धनी मंदिरों में से एक माना जाता है. यहां भगवान वेंकटेश्वर, जिन्हें बालाजी और श्रीनिवास के नाम से भी जाना जाता है, उनकी पूजा की जाती है. बालाजी के दर्शन के लिए हर साल करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं, तिरुमाला की पहाड़ियों पर बना यह मंदिर धार्मिक महत्व के साथ-साथ अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए भी पर्यटकों के बीच काफी चर्चित है.
तिरुमाला मंदिर के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट तिरुपति एयरपोर्ट है, जो मंदिर से करीब 40 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से यहां के लिए नियमित फ्लाइट्स मौजूद रहती हैं. एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद श्रद्धालु टैक्सी, कैब या बस के जरिए आसानी से तिरुपति शहर पहुंच सकते हैं और वहां से तिरुमाला की ओर आगे की यात्रा कर सकते हैं.
अगर आप ट्रेन से तिरुमाला मंदिर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए तिरुमाला रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है. यह देश के कई प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. इसके अलावा रेनिगुंटा जंक्शन भी एक अहम रेलवे स्टेशन है, जो तिरुपति से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. स्टेशन से बाहर निकलते ही बस, टैक्सी और अन्य लोकल ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाते हैं, जिनकी मदद से यात्री तिरुमाला पहुंच सकते हैं.
अपने-अपने शहर से तिरुपति शहर पहुंचने के बाद बाय रोड़ भी मंदिर जा सकते हैं, शहर से मंदिर की दूरी लगभग 22 किलोमीटर है और यह रास्ता खूबसूरत पहाड़ियों से होकर गुजरता है. आंध्र प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (APSRTC) की बसें 24 घंटे चलती हैं और ये बसें सुरक्षित और किफायती मानी जाती हैं. आप इस सफर में बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे, क्योंकि हरियाली और घाटी का शानदार नजारा आपको देखने को मिलेगा.
श्रद्धालु अपनी आस्था के कारण अलिपिरी और श्रीवारी मेट्टू के पैदल रास्तों से हजारों सीढ़ियां चढ़कर तिरुमाला पहुंचते हैं, जैसे एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने किया था. इन रास्तो पर यात्रियों की सुविधा के लिए विश्राम, पानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











