
Guru Margi 2026: बृहस्पति हुए मार्गी, पूरे साल इन 4 राशि वालों को नहीं होगी पैसों की कमी
AajTak
Guru Margi 2026: बृहस्पति ग्रह कुछ दिन पहले ही मार्गी हुए थे. यानी बृहस्पति की सीधी चाल शुरू हुई थी, जो साल 2026 के आखिर तक जारी रहेगी. गुरु की मार्गी चाल को ज्योतिषविदों ने चार राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है.
Guru Margi 2026: देवगुरु बृहस्पति 11 मार्च को ही मार्गी हुए हैं. शिक्षा, भाग्य और धन का कारक यह ग्रह अब 13 दिसंबर तक मार्गी ही रहने वाला है. यानी गुरु अगले करीब 9 महीने तक सीधी चाल चलेंगे. बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में मार्गी हुए हैं और पुनर्वसु बृहस्पति का नक्षत्र माना जाता है. पुनर्वसु शब्द पुनर्वास से लिया गया है, जिसका अर्थ है फिर से वास करना. यानी जीवन में कुछ नया लेकर आना. इसलिए यह नक्षत्र हमें रचनात्मक और धैर्यवान बनाता है. अंधकारमय जीवन में रोशनी की नई किरण पैदा करता है. आइए जानते हैं कि इस नक्षत्र में मार्गी होकर गुरु किन राशियों को लाभ देने वाले हैं.
वृष राशि वृष राशि से दूसरे घर में बृहस्पति मार्गी हुए हैं. प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से संबंधित मामलों में लाभान्वित रहेंगे. कोई अच्छा सौदा आपको मिल सकता है. संपत्ति से जुड़ी रुकावटें दूर होने वाली हैं. पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. यदि आप नया घर या कोई नई जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है.
कर्क राशि गुरु का मार्गी होना कर्क राशि वालों के व्यक्तित्व-वाणी में निखार लाने वाला साबित हो सकता है. आप अपनी रचनात्मकता को निखारने पर जोर देंगे. आपके प्रयासों में तेजी आएगी. कार्यस्थल पर किए गए परिश्रम का अच्छा फल आपको मिलने वाला है. आपके जो भी सरकारी कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें अब गति आने वाली है. ऐसे सभी कार्य बड़ी तेजी से पूरे हो सकते हैं. आपके मान-सम्मान में भी इजाफा हो सकता है.
धनु राशि धनु राशि वालों के लिए नए कार्यों की शुरुआत करना अच्छा होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है. पिछले कुछ समय से आप कार्यस्थल पर जिन समस्याओं का सामना कर रहे थे, वो जल्दी ही दूर होने वाली हैं. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. वरिष्ठजनों का सहयोग आपको मिलेगा. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतर तालमेल स्थापित कर पाएंगे.
मीन राशि मीन राशि वालों के जीवन में भी कुछ अच्छे बदलाव आने की प्रबल संभावनाएं हैं. कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होंगी. जिन लोगों को लंबे समय से रोजगार की तलाश है, उनके लिए समय उत्तम रहने वाला है. यदि कोई पुराना निवेश आपको बहुत नुकसान करवा रहा है तो जल्द ही वो फायदा पहुंचाने लगेगा. नया निवेश करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है. गुरुजनों का मार्गदर्शन रहेगा और उनकी सलाह पर आप सही निर्णय ले पाएंगे.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











