
Mahalakshmi Rajyog 2026: कुंभ में बन रहा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों के लिए शुरू हो सकता है गोल्डन टाइम
AajTak
Mahalakshmi Rajyog 2026: चंद्रमा और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग कई राशियों को मालामाल बनाएगा. यह खास योग करियर ग्रोथ और नए अवसरों के संकेत दे रहा है. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा.
Mahalakshmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं. कई बार यह ग्रह किसी अन्य ग्रह के साथ मिलकर एक ही राशि में युति भी बनाते हैं. ऐसी ही एक विशेष युति चंद्रमा-मंगल की बनने जा रही है, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. वैदिक ज्योतिष में महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा. यह योग खासकर धन, सुख-सुविधा, तरक्की और नए अवसरों का संकेत देता है.
ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना गया है, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस और जमीन-जायदाद से जुड़ा ग्रह है. जब ये दोनों मिलते हैं तो व्यक्ति को आर्थिक और करियर से जुड़े अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. तो आइए अब जानते हैं कि किन राशियों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभ देने वाला रहेगा.
मेष राशि इस राशि के लोगों के लिए यह योग काफी फायदेमंद रह सकता है. आपकी आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी बड़ी डील से लाभ होने की संभावना है.
कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत बनने का हो सकता है. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और वरिष्ठों का सहयोग भी मिलेगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं और बचत में भी बढ़ोतरी हो सकती है. घर-परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
वृश्चिक राशि इस राशि के जातकों के लिए भी यह योग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. करियर में तरक्की के मौके मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपकी पहचान मजबूत होगी. सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











