
YouTube वीडियो पर 50,000 व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी? यहां जानें पूरा हिसाब-किताब और इनकम बढ़ाने का तरीका
ABP News
YouTube पर वीडियो अपलोड कर आप हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं. इसके लिए यह जानकारी होना जरूरी है कि यूट्यूब पर कमाई का गणित कैसे काम करता है.
YouTube आपको वीडियो देखने के अलावा कमाई करने का भी मौका देती है. अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड कर हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. YouTube वीडियो पर आए हर व्यूज के लिए पैसा देती है और ऐसे में अगर किसी वीडियो पर हजारों व्यूज आ जाए तो अच्छी कमाई हो सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि 50,000 व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी और इस कमाई को कैसे बढ़ाया जा सकता है.
50,000 व्यूज पर कितनी कमाई होगी?
इस सवाल का एक जवाब नहीं है. दरअसल, यूट्यूब से होने वाली कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपका कंटेट कैसा है, किस कैटेगरी का कंटेट है, आपके वीडियो कहां ज्यादा देखे जा रहे हैं और आपका चैनल कितना पुराना है. अगर आप यूट्यूब के सारे नियमों का पालन करते हैं और यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में शामिल हैं तो सब्सक्राइबर्स, वीडियो की रीच, ऑडियंस और एंगेजमेंट के आधार पर आपकी कमाई तय होती है. फिर भी अनुमान लगाया जाता है कि 1,000 व्यूज पर यूट्यूब लगभग 50-200 रुपये की कमाई हो सकती है. इस तरह आप 50,000 व्यूज पर 2,500-10,000 रुपये तक कमा सकते हैं.
CPM और RPM का ध्यान रखना भी जरूरी













