
Youtube पर कैसे बढ़ाएं फॉलोअर्स? अपनाएं ये फॉर्मुला, होगी तगड़ी कमाई
AajTak
Youtube पर बहुत से लोग अपना अकाउंट चलाते हैं और अपनी वीडियो अपलोड करते हैं. इसकी मदद से बहुत से Youtubers ने फेम और मनी दोनों हासिल की हैं. आज के दौरान में बहुत से अकाउंट्स हैं, जो Youtube पर काफी पॉपुलर हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे Youtube पर फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Youtube की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. इस दौरान बहुत से लोग Youtuber बनकर अच्छी कमाई के साथ-साथ फेमस भी हो चुके हैं. अगर आप भी Youtube अकाउंट चलाते हैं या फिर खुद का Youtube अकाउंट बनाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप जल्दी फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं और कमाई कर सकते हैं.
Youtube एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स अपनी वीडियो अपलोड कर सकते हैं. इसके बाद वीडियो या अकाउंट को मॉनिटाइज करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. हालांकि बहुत से लोगों को फॉलोअर्स बढ़ाने में समस्या आती है. जानते हैं कि Youtube Account पर फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं.
Youtube अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जरूरी है कि उस अकाउंट पर रेगुलर पोस्ट करते रहें. उदाहरण के तौर पर देखें तो अगर आप एक वीक में 3 वीडियो पोस्ट करते हैं, तो आने वाले हर एक सप्ताह में कम से कम 3 वीडियो अपलोड करने चाहिए.
ये भी पढ़ेंः पहले Ban किया Ad Blocker, अब बढ़ा दी YouTube Premium की कीमत, इन यूजर्स पर पड़ेगा असर
Youtube अकाउंट पर लगातार वीडियो अपलोड करने के बाद भी फॉलोअर्स की संख्या नहीं बढ़ रही है, तो जरूरी है कि आप अपने वीडियो में कुछ नयापन दिखाएं. ऐसे में यह नए व्यूअर्स को भी अट्रैक्ट करेगा. इस दौरान कंटेंट क्वालिटी पर भी ध्यान देना होगा.
अगर आप अपने Youtube अकाउंट्स को बेहतर रीच देने चाहते हैं, तो जरूरी है कि डेली Shorts पोस्ट करें. आजकल शॉर्ट्स को काफी पसंद किया जा रहा है. बहुत से लोग कई घंटे तक शॉर्ट्स देखते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











