
Yellow Teeth Home Remedies: दांतों का पीलापन आपके लिए भी बन गया है मुसीबत? इन घरेलू उपायों से पाएं चमकदार दांत
AajTak
दांत हमारी मुस्कुराहट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं, लेकिन परेशानी तब होती है जब आपके दांत पीले हों और आप इस वजह से आप किसी के सामने खुलकर हंस भी ना पाएं. बहुत से लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन आप इससे छुटकारा पा सकते हैं.
Yellow Teeth Home Remedies: दांत हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं. जब भी आप बात करते हैं या हंसते हैं तो इस दौरान आपके दांतों पर सबसे पहले लोगों की नजर जाती है. अच्छे और चमकदार दांत किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं. लेकिन कुछ लोगों के दांत काफी ज्यादा पीले होते हैं जिस कारण कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है. दांत पीले होने के कारण लोगों को दूसरों के सामने बात करने और हंसने में काफी शर्मिंदगी महसूस होती है जिससे आत्मविश्वास काफी कमजोर हो जाता है. ऐसे में अगर आपके दांत भी पीले पड़ने लगे हैं तो कुछ घरेलू उपायों के जरिए आप इस समस्या से छुटकारा पाकर चमकदार दांत पा सकते हैं. लेकिन घर पर इन उपायों को करते समय सावधानी बरतनी भी जरूरी होती है, वरना इससे आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












