
Year Ender 2023: नाचती नॉर्दन लाइट से हिमालय तक, इस साल अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की 5 तस्वीरें
AajTak
अंतरिक्ष से ली गई धरती की तस्वीरों में आम लोग अपने ही ग्रह की खूबसूरती को एक अलग एंगल से देख पाते हैं. अक्सर कई स्पेस रिसर्च सेंटर ऐसी तस्वीरें शेयर करते हैं जो दिल खुश कर देने वाली होती हैं.
अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की तस्वीरें अक्सर बेहद खूबसूरत और अनोखी होती हैं. इनमें आम लोग अपने ही ग्रह को एक अलग एंगल से देख सकते हैं. अब क्योंकि साल 2023 खत्म होने वाला है तो हम यहां आपके लिए इस साल स्पेस रिसर्च सेंटर नासा द्वारा जारी कि गई धरती की 5 तस्वीरें दिखा रहे हैं. अंतरिक्ष से ली गई ये तस्वीरें किसी खूबसूरत पेंटिंग सी लगती हैं लेकिन सच तो ये है कि धरती वाकई खूबसूरत है.
रुई जैसे बादलों से ढकी हुई धरती
सैटेलाइट अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों के पास धरती को एनालाइज करने का एक अनूठा और सुविधाजनक प्वाइंट था. यूरोपीय स्पेस एजेंसी के एस्ट्रोनॉट एंड्रियास मोगेन्सन ने कुछ महीने पहले साझा की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी झलक दी थी. उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें धरती बादलों से घिरी हुई दिख रही है. ऐसा लग रहा है जैसे रुई का ढेर हो.
धरती के ऊपर नाचती नॉर्दन लाइट्स
अरोरा या नॉर्दन लाइटेस प्रकृति का अपना लाइट शो होता है. रात को आसमान में चमकती ये रौशनी दिल खुश कर देने वाली होती है. वहीं, जब इस घटना को अंतरिक्ष से पृथ्वी के एटमॉसफेयर में नाचते हुए कैद किया जाता है, तो यह और भी खूबसूरत दिखता है. नासा ने इसकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "जब अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (@ISS)ऑर्बिटल नाइट टाइम के दौरान यूटा से 260 मील (418 किमी) ऊपर था, तो पृथ्वी के वायुमंडल में एक अरोरा दिख रहा था."

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











