
Yasin Malik को उम्रकैद की सजा मिलने से तिलमिलाया पाकिस्तान, संसद में पास किया प्रस्ताव
AajTak
प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के मुखिया यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा मिलने पर पाकिस्तान तिलमिला गया है. गुरुवार को पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें यासीन मलिक की सजा का विरोध किया गया है.
Pakistani On Yasin Malik: प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के मुखिया यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा मिलने पर पाकिस्तान तिलमिला गया है. गुरुवार को पाकिस्तान की संसद के संयुक्त सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें यासीन मलिक की सजा का विरोध किया गया है.
दिल्ली की NIA कोर्ट ने यासीन मलिक को 25 मई को टेरर फंडिंग के 2 मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. मलिक को कुल 9 मामलों में सजा सुनाई गई थी. उस पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था. हालांकि, NIA ने यासीन मलिक को फांसी की सजा देने की मांग की थी.
यासीन मलिक को उम्रकैद मिलने के बाद पाकिस्तान के सभी हलकों से आवाजें उठने लगी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी देशों से अपील की थी कि वो मोदी सरकार के इस कदम का विरोध करें. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी यासीन मलिक को दोषी ठहराए जाने को लेकर भारत की आलोचना की थी.
शहबाज शरीफ ने भी की थी बयानबाजी
यासीन मलिक की सजा को लेकर पाकिस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल देखी गई. इस मुद्दे पर सभी पार्टियां मलिक के समर्थन में बोल रही हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मलिक के समर्थन में एक ट्वीट में कहा था, 'दुनिया को भारत के जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक कैदियों के साथ भारत सरकार के दुर्व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए. प्रमुख कश्मीरी नेता यासीन मलिक को फर्जी आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराना भारत में मानवाधिकार के हनन की आलोचना करने वाली आवाजों को चुप कराने का निरर्थक प्रयास है. मोदी सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए.
कोर्ट ने ठहराया था दोषी

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











