
Yashasvi Jaiswal, IPL 2025: यशस्वी जायसवाल के साथ क्या हुआ, क्यों ट्रेंड में आए? IPL से पहले उनके साथ हुआ 'खेला'
AajTak
IPL के आगाज से दो दिन पहले यानी 22 मार्च को राजस्थान टीम ने बताया कि उनके रेग्युलर कप्तान संजू सैमसन चोटिल हैं. ऐसे में शुरुआती तीन मैचों में उनकी जगह रियान पराग को कमान सौंपी जा रही है. राजस्थान ने पराग को 14 करोड़ और जायसवाल को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. पराग 2018 से तो जायसवाल 2020 से इस टीम का हिस्सा हैं.
Yashasvi Jaiswal, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. मगर उससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल अचानक ट्रेंड में आ गए हैं. एक समय ऐसा भी आया था कि ट्रेंड में टॉप पर चले गए थे.
ऐसे में फैन्स समझ नहीं पाए हैं कि आखिर हुआ क्या है? दरअसल, टूर्नामेंट से दो दिन पहले यानी 22 मार्च को राजस्थान टीम ने बताया कि उनके रेग्युलर कप्तान संजू सैमसन चोटिल हैं. ऐसे में शुरुआती तीन मैचों में उनकी जगह रियान पराग को कमान सौंपी जा रही है. राजस्थान ने पराग को 14 करोड़ और जायसवाल को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. पराग 2018 से तो जायसवाल 2020 से इस टीम का हिस्सा हैं.
फ्रेंचाइजी ने बयान में क्या कहा?
इसी खबर के बाद यशस्वी भी ट्रेंड में आ गए. इसकी वजह उन्हें कप्तानी के लिए नजरअंदाज करना है. कुछ यूजर्स का कहना है कि यशस्वी के साथ खेला हो गया है. मगर राजस्थान फ्रेंचाइजी का मानना कुछ ओर ही है. फ्रेंचाइजी ने कप्तानी में अनुभव को तरजीह दी है.
फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, 'राजस्थान रॉयल्स का रियान को कप्तानी देने का फैसला दर्शाता है कि फ्रेंचाइजी ने असम के कप्तान के रूप में उनके कार्यकाल में भरोसा जताया है, जहां पर उनकी लीडरशिप दिखाई दी. वह सालों से रॉयल्स का अहम हिस्सा रहे हैं, टीम को समझते हैं जिससे उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में इस रोल को अपनाने में मदद मिलेगी.'
रियान के पास घरेलू टीम की कप्तानी का अनुभव

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












