
Xiaomi Walkie-Talkie से 5000 KM दूर तक कर सकेंगे बात, इतनी है कीमत
AajTak
Xiaomi Walkie-Talkie 3 को लॉन्च कर दिया है. इसकी रेंज 5,000KM तक है. यानी आप इससे 5000 किलोमीटर दूर तक बात कर सकते हैं. इसकी कीमत बजट में रखी गई है.
Xiaomi नए-नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करता रहता है. अब Xiaomi ने walkie-talkie का थर्ड जेनरेशन लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे Xiaomi Walkie-Talkie 3 नाम दिया है. कंपनी का ये लेटेस्ट प्रोडक्ट काफी ज्यादा अफोर्डेबल है.
Xiaomi Walkie-Talkie 3 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत Yuan 399 (लगभग 4,700 रुपये) है. इस डिवाइस में पिछले जेनरेशन के मुकाबले कई इम्प्रूवमेंट्स किए गए हैं. इसमें 4G Full Netcom का भी सपोर्ट दिया गया है.
4G Full Netcom चीन के तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को सपोर्ट करता है. इस फीचर की वजह से Xiaomi Walkie-Talkie 3 से 5,000KM तक की दूरी पर बात किया जा सकता है. हालांकि, ये बातचीत चीन के अंदर ही हो सकती है.
ये लिमिट ट्रेडिशनल इंटरकॉम कॉल डिस्टेंस से काफी ज्यादा है. Xiaomi Walkie-Talkie 3 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें इंडिपेंडेंट ग्रुप बिल्डिंग, क्विक टीम फॉर्मेशन और प्राइवेट इंटरकॉम के ऑप्शन्स दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें:- Samsung के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन का नया वैरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए खासियत
इसके लिए किसी एडवांस सेटिंग की जरूरत नहीं होगी. इसमें OTA अपग्रेड्स का भी सपोर्ट भी दिया गया है जिससे माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसमें और भी फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है. Mi Walkie Talkie 3 में कई इंटरकॉम मैथेड डैसे वन-टू-वन इंटरकॉम, वन-टू-मेनी इंटरकॉम के साथ टू-वे वॉयस कॉल का भी ऑप्शन दिया गया है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











