
Xiaomi SU7: स्मार्टफोन बनाने वाली शाओमी ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, Tesla से सस्ती और कीमत है इतनी
AajTak
Xiaomi SU7 को चीन के बाजार में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ये Xiaomi की तरफ से पेश की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार है. इसमें कई एडवांस फीचर्स और तकनीक को शामिल किया गया है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 800 किमी से ज्यादा रेंज देगी.
चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने आखिरकार अपने पहले इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 सेडान को आधिकारिक तौर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक सेडान की बुकिंग चीन में शुरू कर दी है, जिसे ऐप के माध्यम से बुक किया जा सकता है. इस कार को 215,900 युआन से लेकर 299,900 युआन (लगभग 30,000 अमेरिकी डॉलर से 40,000 अमेरिकी डॉलर) के बीच लॉन्च किया गया है.
Tesla से सस्ती:
भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट करने में पर इस कार की शुरुआती कीमत तकरीबन 25 से 30 लाख रुपये के बीच होगी. कीमत के लिहाज से Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार Tesla Model 3 से सस्ती है. चीन में टेस्ला मॉडल थ्री की शुरुआती कीमत 245,900 युआन है.
जब इस इलेक्ट्रिक सेडान कार को पेश किया गया था. उस वक्त इसके लुक और डिज़ाइन को देखकर यूजर्स ने तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दी थी. कुछ का कहना था कि इसका डिज़ाइन Tesla और Porsce से काफी मिलता-जुलता है. Xiaomi के सीईओ लेई जून ने कहा है कि Xiaomi की कारों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी को महत्व दिया गया है, यही खूबी इसे बाकियों से अलग बनाती है.
कार की साइज:
कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के ही तरह अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक कार को शानदार और स्मार्ट फीचर से लैस किया है. बहुत जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी. Xiaomi SU7 सेडान की बात करें तो इसकी लंबाई 4997 मिमी, चौड़ाई 1,963 मिमी, उंचाई 1455 मिमी और व्हीलबेस 3000 मिमी है. कंपनी का कहना है कि, SU7 सेडान कंपनी के स्मार्टफोन, हाइपरओएस के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम शेयर करती है. इस कार का लुक और डिज़ाइन बेहद ही शानदार है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











