
Xiaomi Civi 1S हुआ लॉन्च, मिलेगा 32MP सेल्फी और 64MP रियर कैमरा, जानिए कीमत
AajTak
Xiaomi 5G Phone Price: शाओमी ने अपना नया 5G सपोर्ट वाला फोन लॉन्च कर दिया है, जो 32MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है. फोन में 64MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है. यह हैंडसेट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
Xiaomi ने अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में Xiaomi Civi 1S को लॉन्च किया है, जो लाइफस्टाइल बेस्ड हैंडसेट है. यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi Civi का अपग्रेड वर्जन है. कंपनी ने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 55W की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हैं. आइए जानते हैं Xiaomi Civi 1S की कीमत और दूसरे फीचर्स.
शाओमी ने इस फोन को तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके बेस वेरिएंट यानी 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2299 युआन (लगभग 27,100 रुपये) है. वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 2599 युआन (लगभग 30,700 रुपये) की कीमत पर आता है.
फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2899 युआन (लगभग 34,700 रुपये) है. हैंडसेट ब्लैक, पिंक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है.
Xiaomi Civi 1S में 6.55-inch की Full HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 1080x2400 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ आती है. डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. इसमें HDR 10+ का सपोर्ट मिलता है. हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 778G + प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है.
ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 64MP का है. इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है. फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
डिवाइस एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है. फोन को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 55W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है. इसमें 5G, डुअल सिम, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











