
Xiaomi ने Mi 11 के प्रचार के लिए iPhone से किया ट्वीट, बिल-मेलिंडा गेट्स के तलाक का उड़ाया मजाक
AajTak
चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने Mi 11 फोन के प्रचार के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स के तलाक का मजाक बना दिया. एक ट्वीट में कंपनी ने काफी दोयम दर्जे की बातें लिखी है जो लोगों को पसंद नहीं आ रही है.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi एक ट्वीट को लेकर चर्चा में है. दरअसल कंपनी ने बिल गेट्स को लेकर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में बिल और मेलिंडा गेट्स के डिवोर्स को एक स्मार्टफोन के प्रोमोशन के लिए यूज किया गया है. दरअसल इस ट्वीट में Xiaomi ने अपने Mi 11 का प्रचार किया है. ट्वीट में लिखा है, 'अरबति पार्टनर के साथ ब्रेकअप करना स्मार्ट च्वॉइस नहीं है, हमारा Mi 11 45 मिनट में 55W के वायर्ड टर्बो चार्जर से फुल चार्ज हो जाता है. यानी आप हमेशा छोड़ने के लिए तैयार रहेंगे' इतना ही नहीं, इस ट्वीट में Mi 11 की फोटो है और उसमें एक मैसेज लिखा है 'We need to talk' इस मैसेज के रिसिपिएंट का नाम Melinda लिखा है. ये ट्वीट भी Xiaomi के फोन से नहीं, बल्कि iPhone से किया गया. क्योंकि नीचे Tweeted from iPhone लिखा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












