
Xiaomi के इन नए फोन्स को भारतीयों ने जमकर खरीदा, महज 2 हफ्तों में कंपनी ने किया 500 करोड़ का कारोबार
AajTak
Redmi Note 10 सीरीज ने भारत में पहले दो हफ्तों में 500 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इसकी घोषणा शाओमी ने की है. इस नई सीरीज के तहत Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया था.
Redmi Note 10 सीरीज ने भारत में पहले दो हफ्तों में 500 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. इसकी घोषणा शाओमी ने की है. इस नई सीरीज के तहत Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया गया था. Xiaomi ने नई Redmi Note 10 सीरीज को भारत में मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया था और सीरीज के फोन्स को क्रमश: 16, 17 और 18 मार्च को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था. साथ ही आपको बता दें आज यानी 1 अप्रैल को भी सीरीज को सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. ग्राहक इन फोन्स को दोपहर 12 बजे से ऐमेजॉन से खरीद पाएंगे. Xiaomi ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि Redmi Note 10 सीरीज के फोन्स ने 16 मार्च को पहली बार सेल में जाने के बाद से 500 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











