
Xiaomi की इंडिपेंडेंस डे सेल: सस्ते में खरीदें Mi 11X, Mi 11 Lite, Mi 10i जैसे फोन्स
AajTak
Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर इंडिपेंडेंस डे सेल का आयोजन किया है. ये सेल 5 अगस्त से शुरू हुई है और 9 अगस्त तक जारी रहेगी. सेल के दौरान कंपनी अपने स्मार्टफोन, TV और हेडफोन जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दे रही है.
Xiaomi ने अपनी वेबसाइट पर इंडिपेंडेंस डे सेल का आयोजन किया है. ये सेल 5 अगस्त से शुरू हुई है और 9 अगस्त तक जारी रहेगी. सेल के दौरान कंपनी अपने स्मार्टफोन, TV और हेडफोन जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दे रही है. साथ ही ग्राहक शाओमी के प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स का फायदा ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर भी उठा सकते हैं. Mi 11X 6GB + 128GB और 8GB + 128GB को सेल में 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद क्रमश: 27,999 रुपये और 29,999 रुपये में ऑफर किया जा रहा है. इस डिस्काउंट के साथ ही यूजर्स SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये तक एडिशनल डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं. इसी तरह आपको बता दें Mi 11X Pro 8GB + 128GB और 8GB + 256GB क्रमश: 39,999 और 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. सेल के दौरान इन पर 2,000 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा यूजर्स SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












