
Xiaomi का New Year धमाका, लॉन्च होगी Redmi Note 13 सीरीज, मिलेगा 200MP का कैमरा
AajTak
Redmi Note 13 5G Launch Today: शाओमी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर रही है. इस सीरीज में ब्रांड तीन स्मार्टफोन्स- Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G लॉन्च कर रहा है. सीरीज में 200MP का कैमरा सेटअप मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी 120W तक की चार्जिंग देगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Xiaomi भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाला है, जो Redmi Note 13 5G सीरीज का हिस्सा होंगे. इस सीरीज में कंपनी तीन स्मार्टफोन आज यानी 4 जनवरी को लॉन्च कर रहा है. Note 13 सीरीज में कंपनी ने Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं.
वैसे तो ब्रांड इन स्मार्टफोन्स को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुका है. पिछले कुछ वक्त से ब्रांड हैंडसेट्स को लगातार टीज भी कर रहा था. आज के लॉन्च इवेंट में इनकी कीमत का खुलासा हो जाएगा. आइए जानते हैं इन फोन्स की डिटेल्स.
Redmi Note 13 5G के लॉन्च इवेंट को YouTube पर स्ट्रीम किया जाएगा. ये इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसे आप X पर भी देख सकते हैं. Redmi Note 13 5G को आप Amazon से खरीद पाएंगे. जबकि Redmi Note 13 Pro सीरीज Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें- कम कीमत में प्रीमियम फोन का मजा, 200MP कैमरा और फ्लैगशिप जैसा लुक, ये हैं Best Midrange Phone
Redmi Note 13 5G का बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा. इसकी कीमत 20 हजार रुपये से शुरू हो सकती है. वहीं Redmi Note 13 Pro 5G का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा.
इसकी कीमत 25 हजार रुपये के ऊपर हो सकती है. जबकि Note 13 Pro+ वेरिएंट की कीमत 30 हजार रुपये के आसपास होगी. संभव है कि कीमत थोड़ी ज्यादा हों और ये फोन्स इस बजट में डिस्काउंट के बाद मिलें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












