
Xiaomi का नया ये फोन खरीदने को उमड़े लोग, Amazon की साइट हुई क्रैश
AajTak
Xiaomi ने भारत में हाल ही में अपनी नई Redmi Note 10 सीरीज को लॉन्च किया था और सीरीज के सबसे सस्ते वेरिएंट Redmi Note 10 को आज पहली बार सेल में उपलब्ध कराया गया था. हालांकि, सेल लाइव होने के बाद बहुत सारे ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा.
Xiaomi ने भारत में हाल ही में अपनी नई Redmi Note 10 सीरीज को लॉन्च किया था और सीरीज के सबसे सस्ते वेरिएंट Redmi Note 10 को आज पहली बार सेल में उपलब्ध कराया गया था. हालांकि, सेल लाइव होने के बाद बहुत सारे ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा. कई ग्राहकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मंगलवार दोपहर को Amazon इंडिया साइट के क्रैश होने की जानकारी दी. कई यूजर्स ने ट्विटर पर Amazon इंडिया वेबसाइट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें साइट पर एरर शो हो रहा था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि नए फोन को लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया. साथ ही कुछ लोगों ने शाओमी की वेबसाइट को लेकर भी ट्वीट किए हैं. हालांकि, Redmi Note 10 की पहली सेल में केवल इतना ही नहीं हुआ. सेल में Xiaomi के नए स्मार्टफोन के बेस 4GB वेरिएंट को भी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया था. दरअसल, Redmi Note 10 को दो वेरिएंट- 4GB + 64GB (11,999 रुपये) और 6GB + 128GB (13,999 रुपये) में उतारा गया है. हालांकि, पहली सेल में Xiaomi ने केवल 6GB रैम वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया था. जबकि, 4GB रैम वेरिएंट के लिए कमिंग सून बैनर दिखाई दे रहा था. लेकिन, इस बारे में कोई जानकारी शाओमी की ओर से पहले नहीं दी गई थी. शाओमी ने हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया टुडे टेक को ये जानकारी दी है कि बेस वेरिएंट को अगले हफ्ते सेल में उपलब्ध कराया जाएगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











