
WTC Final: मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, धोनी से निकले आगे
AajTak
इस महामुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हो गए हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जा रहा है. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास है. पिछले दो वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल खेल रही हैं. इस महामुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हो गए हैं. कोहली 61वें मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पछाड़ दिया.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












