
WTC Final में पंत को मिला बड़ा मौका, साउदी ने कर दी गिब्स वाली गलती
AajTak
स्लिप में खड़े टिम साउदी ने ऋषभ पंत का कैच छोड़ दिया. पंत का कैच पारी के 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर छूटा. वह 5 रन पर खेल रहे थे.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल (WTC) के छठे और आखिरी दिन न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की. दिन के पहले घंटे में कीवी टीम ने भारतीय टीम को दो बड़े झटके दिए. ये दोनों सफलता काइल जेमिसन को मिली. उन्होंने विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का विकेट लिया. Kiwis right on top in the first hour, getting the big wickets of Kohli and Pujara. Would have been worse for India had Southee taken a regulation slip catch of Pant. Jamieson’s been brilliant. What a Test match he’s having. Indeed, what a brilliant career so far! जेमिसन ने इसके बाद एक और विकेट का मौका बना दिया था, लेकिन स्लिप में खड़े टिम साउदी ने ऋषभ पंत का कैच छोड़ दिया. पंत का कैच पारी के 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर छूटा. वह 5 रन पर खेल रहे थे. क्या साउदी ने न्यूजीलैंड के चैम्पियन बनने का बड़ा मौका गंवा दिया है, ये तो समय बताएगा. लेकिन फिलहाल उन्होंने एक बड़ा कैच तो जरूर छोड़ा है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












