
WTC फाइनल से पहले विलियमसन के समर्थन में उतरे वॉन, कोहली पर साधा निशाना
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों पर अक्सर कमेंट करते रहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पिच और भारतीय खिलाड़ी वॉन के निशाने पर थे.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों पर अक्सर कमेंट करते रहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पिच और भारतीय खिलाड़ी वॉन के निशाने पर थे. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल से पहले बयानबाजी शुरू कर दी है. उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियिमसन के सहारे विराट कोहली पर निशाना साधा है. माइकल वॉन ने कहा कि अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते. लेकिन विराट कोहली के रहते उन्हें कभी भी ऐसा नहीं कहा जाएगा, क्योंकि वो भारतीय नहीं हैं. वॉन ने कहा, 'मैं ये बातें इसलिए नहीं कह रहा, क्योंकि मैं न्यूजीलैंड में हूं. मुझे लगता है विलियमसन तीनों ही फॉर्मेट में बेहतर हैं. लेकिन वो विराट कोहली की बराबरी नहीं कर सकते. क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स नहीं हैं और वो ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी भारी भरकम कमाई नहीं करते हैं.'More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












