
WTC फाइनल के बाद विराट ब्रिगेड को मिलेगा 3 हफ्ते का ब्रेक, जानें क्यों?
AajTak
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के बाद बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते (20 दिन) का ब्रेक मिलेगा और वे 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होकर इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे.
भारतीय टीम प्रबंधन ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के बाद अपने खिलाड़ियों को तीन हफ्ते का ब्रेक देने का फैसला किया है. ऐसा जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में लंबे समय तक रहने के कारण मानसिक थकान की आशंका को देखते किया गया है. भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच 18 जून से साउथैम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाना है. इस मुकाबले के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते (20 दिन) का ब्रेक मिलेगा और वे 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होकर इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












