
WTC फाइनल: इस खिलाड़ी पर मौसम बनेगा मेहरबान, प्लेइंग 11 में शामिल कर सकते हैं कोहली
AajTak
टीम इंडिया के लिए राहत की बात ये है कि टॉस नहीं हुआ है और ऐसे में वह साउथैम्पटन के कंडीशन्स को देखते हुए अपनी प्लेइंग में बदलाव कर सकती है. भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच ने इस ओर इशारा भी किया है.
साउथैम्पटन में बारिश के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के पहले दिन का खेल नहीं हो पाया. लगातार होती बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया. इस महमुकाबले से पहले टीम इंडिया ने गुरुवार को अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी थी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक अंतिम ग्यारह का ऐलान नहीं किया है. टीम इंडिया के लिए राहत की बात ये है कि टॉस नहीं हुआ है और ऐसे में वह साउथैम्पटन के कंडीशन्स को देखते हुए अपनी प्लेइंग में बदलाव कर सकती है. भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच ने इस ओर इशारा भी किया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टॉस नहीं हुआ, अगर प्लेइंग 11 पर फैसला लिया जाता है तो हम जरूर विचार करेंगे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












