
Wriddhiman Saha Team Selection: पत्रकार द्वारा धमकाने के मामले में BCCI का एक्शन, ऋद्धिमान साहा से बात करेंगे जय शाह
AajTak
टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर ऋद्धिमान साहा ने एक पत्रकार पर धमकाने का आरोप लगाया था. बीसीसीआई ने इसे गंभीरता से लिया है और अब बोर्ड सचिव जय शाह इस मसले पर आगे एक्शन लेंगे.
Wriddhiman Saha Team Selection: विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को श्रीलंका सीरीज़ के लिए टीम में जगह नहीं मिली, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है. ऋद्धिमान साहा ने ट्वीट कर एक पत्रकार पर धमकाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक्शन में आया है. बीसीसीआई सचिव जय शाह जल्द ही इस मसले पर ऋद्धिमान साहा से बात करेंगे. After all of my contributions to Indian cricket..this is what I face from a so called “Respected” journalist! This is where the journalism has gone. pic.twitter.com/woVyq1sOZX

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












