
Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा बंगाल के लिए खेलने को राजी नहीं, CAB अध्यक्ष भी हर तरह से मना-मनाकर हारे
AajTak
ऋद्धिमान साहा इस समय IPL में गुजरात टाइटन्स टीम के लिए खेल रहे हैं. यह टीम फाइनल में पहुंच गई है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए साहा को टीम इंडिया में नहीं चुना गया...
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋद्धिमान साहा ने मन बना लिया है कि वह बंगाल क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के ठीक बाद रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले होने हैं. साहा इसमें भी नहीं खेलेंगे.
रणजी नॉकआउट मैचों में खेलने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने ऋद्धिमान को हर तरह से मनाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके. एक CAB अधिकारी ने साहा के बचपन के कोच जयंत भौमिक के जरिए भी मनाने की कोशिश की, लेकिन इसमें भी असफल ही रहे.
साहा ने हाल ही में टीम का वॉट्सअप ग्रुप भी छोड़ा
37 साल के साहा ने बुधवार रात को बंगाल टीम का आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप भी छोड़ दिया. सूत्रों की मानें तो जब ऋद्धिमान साहा इसी साल के शुरुआत में कई सारे विवादों से जूझ रहे थे, तब CAB के एक अधिकारी (देवव्रत दास) ने प्रेस के सामने एक बयान दिया था. अधिकारी ने साहा की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे. इससे साहा को गहरा दुख पहुंचा है. यही वजह है कि वो अब बंगाल टीम से नहीं खेलना चाहते हैं. साहा इस अधिकारी से सार्वजनिक तौर पर माफी मंगवाना चाहते हैं.
ऋद्धिमान साहा फिर विवादों में, रणजी नॉकआउट से पहले छोड़ा बंगाल टीम का व्हाट्सएप ग्रुप
साहा ने अभिषेक से कहा कि टीम के लिए नहीं खेलेंगे

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












