
WPL Auction 2024: ऑक्शन में खिलाड़ियों पर धनवर्षा... काशवी गौतम और एनाबेल सदरलैंड रहीं सबसे महंगी प्लेयर, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के लिए मुंबई में मिनी ऑक्शन का आयोजित किया गया. मिनी नीलामी में कुल 30 खिलाड़ी सोल्ड हुए, जिनमें 9 विदेशी खिलाड़ी हैं. इस मिनी नीलामी में गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी खरीदे.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए शनिवार (9 दिसंबर) को मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया. मुंबई में हुई इस नीलामी में करीब 165 खिलाड़ियों की बोली लगी, जिसमें 104 भारतीय प्लेयर्स शामिल रहीं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और अनकैप्ड भारतीय प्लेयर काशवी गौतम पर सबसे ज्यादा दो-दो करोड़ रुपये खर्च किए.
वैसे इस नीलामी में कुल 30 खिलाड़ी ही सोल्ड हुए, जिनमें 9 विदेशी खिलाड़ी हैं. इस मिनी नीलामी में गुजरात जायंट्स (GG) ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी खरीदे, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. वहीं यूपी वॉरियर्स (UPW) और मुंबई इंडियंस (MI) ने 5-5 खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा.
The most expensive uncapped player in #WPL history - Kashvee Gautam 😍 reacts to her bumper deal with #GujaratGiants 🧡 Keep watching the #WPLAuction LIVE on #JioCinema & #Sports18 👈#WPLAuctiononJioCinema #WPLAuctiononSports18 #JioCinemaSports pic.twitter.com/fnIm5DxrTK
इन 30 खिलाड़ियों पर लगी सफल बोली 1. एनाबेल सदरलैंड- दिल्ली कैपिटल्स, 2 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया) 2. काशवी गौतम- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़ (भारत) 3. वृंदा दिनेश- यूपी वॉरियर्स, 1.30 करोड़ (भारत) 4. शबनम इस्माइल- मुंबई इंडियंस, 1.20 करोड़ (साउथ अफ्रीका) 5. फोएबे लिचफील्ड- गुजरात जायंट्स, 1 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया) 6. एकता बिष्ट- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 60 लाख (भारत) 7. जॉर्जिया वेयरहैम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 40 लाख (ऑस्ट्रेलिया) 8. डैनियल वैट- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (इंग्लैंड) 9. मेघना सिंह- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत) 10. केट क्रॉस- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (इंग्लैंड)
11. एस. मेघना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत) 12. लॉरेन चीटल- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया) 13. सिमरन बहादुर- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत) 14. वेदा कृष्णमूर्ति- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत) 15. गौहर सुल्ताना- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (भारत) 16. सोफी मोलीनक्स- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया) 17. प्रिया मिश्रा- गुजरात जायंट्स, 20 लाख (भारत) 18. एस. सजना- मुंबई इंडियंस, 15 लाख (भारत) 19. तृषा पूजिता- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत) 20. अपर्णा मंडल- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)
21. पूनम खेमनार- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख(भारत) 22. अमनदीप कौर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत) 23. साइमा ठाकोर- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख (भारत) 24. कैथरीन ब्राइस- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (स्कॉटलैंड) 25. मन्नत कश्यप- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत) 26. अश्वनी कुमारी- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत) 27. फातिमा जाफर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत) 28. कीर्तन बालाकृष्णन- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत) 29. शुभा सतीश- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 10 लाख (भारत) 30. तरन्नुम पठान- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)

टीम इंडिया दो साल बाद एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने के लिए तैयार है. इस मिशन के लिए घोषित भारतीय स्क्वॉड में शुभमन गिल का बाहर होना और ईशान किशन की वापसी सबसे बड़ा सरप्राइज़ साबित हुआ. दिसंबर 2023 में ड्रॉप होने के बाद ईशान ने शिकायत की बजाय डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के जरिए खुद को फिर साबित किया. अब पॉडकास्ट ‘बल्लाबोल’ में उनके बचपन के कोच उत्तम मजूमदार ने ईशान के कमबैक के पीछे छिपे कई राज खोले हैं. कोच का दावा है कि इस वर्ल्ड कप में फैन्स को ‘ईशान किशन 2.0’ देखने को मिलेगा.












