
WPL 2025 Final LIVE Score: मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों का कहर, WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के 6 विकेट धड़ाम
AajTak
DC vs MI WPL 2025 Final: महिला प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं. दिल्ली कैपिटल्स की नजर अपने पहले WPL खिताब पर होगी.
DC vs MI WPL 2025 Final: महिला प्रीमियर लीग 2025 के महामुकाबले में आज (15 मार्च) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने हैं. ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 150 रनों का टारगेट रखा है. टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 6 विकेट के नुकसान पर करीब 100 रन बना लिए हैं. दिल्ली कैपिटल्स की नजर अपने पहले WPL खिताब पर है. वहीं मुंबई की टीम ने WPL के ओपनिंग सीजन (2023) में इस पर कब्जा किया था.
दिल्ली कैपिटल्स की पारी का स्कोरकार्ड
विकेट पतन: 15-1 (मेग लैनिंग, 1.6 ओवर), 17-2 (शेफाली वर्मा, 2.6 ओवर), 37-3 (जेस जोनासेन, 6.2 ओवर), 44-4 (एनाबेल सदरलैंड, 7.6 ओवर), 66-5 (जेमिमा रोड्रिग्स, 10.4 ओवर), 83-6 (सारा ब्राइस, 12.5 ओवर)
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों पर सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं नेट साइवर-ब्रंट ने चार चौकों की मदद से 28 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेस जोनासेन, मारिजाने कैप और नल्लापुरेड्डी चरानी ने दो-दो विकेट लिए. वहीं एनाबेल सदरलैंड को एक सफलता हासिल हुई.
मुंबई इंडियंस की पारी का स्कोरकार्ड: (149/7, 20 ओवर)
विकेट पतन: 5-1 (हेली मैथ्यूज, 2.6 ओवर), 14-2 (यास्तिका भाटिया, 4.3 ओवर), 103-3 (नेट साइवर-ब्रंट, 14.5 ओवर), 112-4 (एमेलिया केर, 15.4 ओवर), 112-5 (सजीवन सजना, 15.6 ओवर), 118-6 (हरमनप्रीत कौर, 17.1 ओवर), 132-7 (जी कमलिनी, 18.4 ओवर)

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












