
WPL 2023: दीप्ति शर्मा ने दिखाया दम, यूपी वॉरियर्स ने रोक दिया मुंबई इंडियंस का विजयरथ
AajTak
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी वॉरियर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस का विजयरथ रोक दिया है. लगातार शुरुआती 5 मुकाबले जीतने के बाद मुंबई की छठे मैच में हार हुई है. मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. यूपी टीम की स्टार प्लेयर दीप्ति ने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाया. उन्होंने 35 रन देकर अहम दो विकेट निकाले.
Womens Premier League WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का विजयरथ रुक गया है. लगातार शुरुआती 5 मुकाबले जीतने के बाद मुंबई की छठे मैच में हार हुई है. उसका यह विजयरथ यूपी वॉरियर्स ने रोका है. ग्रुप स्टेज के 15वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी.
मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. यूपी टीम की स्टार प्लेयर दीप्ति ने पहले गेंदबाजी में कमाल दिखाया. उन्होंने 35 रन देकर अहम दो विकेट निकाले. इसके बाद बैटिंग में धमाल मचाया.
मैच में दीप्ति ने दिखाया दम
दीप्ति ने मुश्किल समय में नाबाद 13 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही लौटीं. इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. बता दें कि मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती 5 मैच जीतकर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. जबकि यूपी वॉरियर्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.
Take a bow @Sophecc19 🙌🏻🙌🏻 She finishes in style with a SIX & powers @UPWarriorz to a thrilling win! 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/6bZ3042C4S #TATAWPL | #MIvUPW pic.twitter.com/pwR2D2AoLZ
इस तरह यूपी टीम ने मुंबई को पटका

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











