
World War 3 की आहट? ईरान-इजरायल की जंग के बीच सोशल मीडिया पर उठे सवाल
AajTak
क्या दुनिया वर्ल्ड वॉर 3 की ओर बढ़ रही है? मिडिल ईस्ट इस वक्त गंभीर तनाव से गुजर रहा है. हाल ही में इजरायल ने एक ऑपरेशन के दौरान हिज्बुल्लाह प्रमुख को मार गिराया था, जिसके बाद ईरान ने बदला लेने की धमकी दी थी. मंगलवार देर रात, इस धमकी को सच करते हुए, ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दाग दीं. आईये देखतें हैं सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी क्या बात चल रही है.
क्या दुनिया वर्ल्ड वॉर 3 की ओर बढ़ रही है? मिडिल ईस्ट इस वक्त गंभीर तनाव से गुजर रहा है. हाल ही में इजरायल ने एक ऑपरेशन के दौरान हिज्बुल्लाह प्रमुख को मार गिराया था, जिसके बाद ईरान ने बदला लेने की धमकी दी थी. मंगलवार देर रात, इस धमकी को सच करते हुए, ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दाग दीं.
इस हमले ने पहले से ही अस्थिर मिडिल ईस्ट की स्थिति को और अधिक जटिल बना दिया है. दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव सिर्फ इजरायल और ईरान तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इससे पूरी दुनिया पर असर पड़ सकता है.
सोशल मीडिया की दुनिया भी इस फिक्र से बेखबर नहीं है. एक तबका ईरान के साथ खड़ा दिख रहा है, और एक तबका इजरायल के साथ है. लेकिन कुछ लोग इस दुनिया में लंबी जंग की आशंकाओं से घिरे होने की बात कर रहे हैं.
हमले के बाद क्या था इजरायल का पहला रिएक्शन?
ईरान के मिसाइल अटैक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने मिसाइल दागकर बहुत बड़ी गलती की है. यरूशलेम में सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी.सोशल मीडिया पर भी #WorldWar3 ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग इस संभावित युद्ध के परिणामों पर चर्चा कर रहे हैं.
देव स्वरूप नाम के एक यूजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखते हैं-आज दुनिया गांधी जी का जन्मदिन मना रही है, लेकिन मुझे सुबह-सुबह मिसाइल हमलों की खबरों से सामना करना पड़ा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












