
World Test Championship Points Table: टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना पक्का? बांग्लादेश सीरीज के बाद समझें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का पूरा गणित
AajTak
क्या टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है. बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से मिली जीत के बाद किस तरह का समीकरण बन रहा है, पूरा गणित अब ऑस्ट्रेलिया की सीरीज़ पर निर्भर करता है.
भारत ने बांग्लादेश को उसी के घर में हराकर कमाल कर दिया है. दो टेस्ट मैच की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत हासिल की. भारत की साल 2022 में यह आखिरी सीरीज़ थी, जिसमें उसे जीत हासिल हुई. अब टीम इंडिया की नज़र वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल पर टिकी हैं, क्योंकि इस सीरीज जीत के साथ भारत की स्थिति काफी मज़बूत हो गई है.
बांग्लादेश के खिलाफ मिली 2-0 से जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की प्वाइंट टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई है. अब उससे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही है, जिसके खिलाफ भारत को अभी अपने घर में ही टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. ऐसे में टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचने का चांस बरकरार है.
क्लिक करें: 'हमसे गलतियां हुईं...', बड़ी मुश्किल से मिली जीत के बाद क्या बोले कप्तान केएल राहुल?
टीम इंडिया ने कैसे हासिल की यह रैंक? बांग्लादेश के खिलाफ भारत को जब पहले टेस्ट मैच में जीत मिली थी, तब वह नंबर-3 पर थी. अब 2-0 की जीत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के हाथों साउथ अफ्रीका को मिली हार से टीम इंडिया को यह फायदा पहुंचा है. सीरीज खत्म होने के बाद भारत का जीत प्रतिशत 58.93 फीसदी हो गया है, जबकि तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है जो 54.55 जीत प्रतिशत के साथ है.
इस वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया ने 8 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और 2 मैच ड्रॉ भी रहे हैं. टीम इंडिया अभी तक 5 सीरीज खेल चुकी है, जबकि उसने पांच प्वाइंट पेनल्टी में भी गंवाए हैं.
फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल प्वाइंट टेबल में टॉप-2 में रहने वाली टीम में होता है. पिछली बार भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल हुआ था, जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी. टीम इंडिया को इस टेस्ट चैम्पियनशिप में अभी 4 मैच और खेलने हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने हैं. ऐसे में टीम इंडिया को अगर फाइनल में अपनी जीत पक्की करनी है, तब उसे ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में मात देनी ही होगी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






