
SL vs ZIM: पहले ऑस्ट्रेलिया, अब श्रीलंका... जिम्बाब्वे ने किया T20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (19 फरवरी) को एक और उलटफेर देखने को मिला जब, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को आखिरी लीग मैच में 6 विकेट से मात दी. इससे पहले जिम्बाब्वे ने अपने लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी मात दी थी और मौजूदा वर्ल्ड कप का पहला सबसे बड़ा उलटफेर किया था.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर-38 में गुरुवार (19 फरवरी) को श्रीलंका का सामना जिम्बाब्वे से हुआ. जहां दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत हासिल की और इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा बड़ा उलटफेर किया.
दरअसल, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को उसके घरेलू मैदान में ही रौंदा, ऐसे में यह उसकी बड़ी जीत और उलटफेर है. वहीं, इसी जिम्बाब्वे की टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भूचाल मचा दिया था. तब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर सभी को चौंका दिया था. हालांकि इस हार से श्रीलंका को कोई खास फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि वो सुपर-8 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है. यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, दूसरी बार बना ये कीर्तिमान
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 179 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने नाबाद 63 रन बनाए, जबकि कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से 45 रन बनाए. जिम्बाब्वे ने मौजूदा टूर्नामेंट में तीन मैच जीते हैं. जबकि उसका एक मैच धुला. अब वो सुपर-8 में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना करेगी. साल 2025 में दो बार जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया वैसे श्रीलंका को पिछले साल जिम्बाब्वे ने दो बार टी20 में हराया था. वहीं 2024 में भी उसको एक बार मात दी थी. श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 8 और जिम्बाब्वे ने 4 मैचों में जीत हासिल की है.सुपर-8 में जिम्बाब्वे और श्रीलंका के कौन से हैं ग्रूुप ग्रुप 1: भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका ग्रुप 2: पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड
सुपर 8 में जिम्बाब्वे और श्रीलंका के कब-कब हैं मुकाबले
ग्रुप 1 का पूरा शेड्यूल 22 फरवरी: भारत vs साउथ अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे)23 फरवरी: जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज ( वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7 बजे) 26 फरवरी: साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद,दोपहर 3 बजे)26 फरवरी: भारत vs जिम्बाब्वे (एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 7 बजे) 1 मार्च: जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर 3 बजे) 1 मार्च: भारत vs वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, कोलकाता, शाम 7 बजे)
ग्रुप 2 का पूरा शेड्यूल 21 फरवरी: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)22 फरवरी: इंग्लैंड vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले, दोपहर 3 बजे) 24 फरवरी: इंग्लैंड vs पाकिस्तान (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)25 फरवरी: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका (आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे) 27 फरवरी: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे)28 फरवरी: पाकिस्तान vs श्रीलंका (पल्लेकेले क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले, शाम 7 बजे)

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






